लाइव न्यूज़ :

Delhi mohalla clinic: 'मोहल्ला क्लीनिक' पर आप-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग, शीला दीक्षित के पुत्र संदीप ने कहा- कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री राव को 'केजरीवाल के शासन का सच' दिखा सकते थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2023 12:04 IST

Delhi mohalla clinic: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षीत ने शनिवार को कहा कि वह राव को ''अरविंद केजरीवाल के शासन का सच'' दिखा सकते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोहल्ला क्लीनिक को ''अतिप्रचारित'' बताने के बाद आई है।बुनियादी ढांचे की स्थिति के अलावा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का सच दिखाते।कांग्रेस और 'आप' 26 दलों वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) का हिस्सा हैं।

Delhi mohalla clinic:कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के दिल्ली दौरे के बाद 'मोहल्ला क्लीनिक' को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षीत ने शनिवार को कहा कि वह राव को ''अरविंद केजरीवाल के शासन का सच'' दिखा सकते थे।

कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी राव द्वारा मोहल्ला क्लीनिक को ''अतिप्रचारित'' बताने के बाद आई है। राव ने यह भी कहा था कि वह मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करके ''निराश'' हुए हैं। दीक्षित ने ट्वीट किया, ''काश आप हमसे भी मिलते दिनेश गुंडू राव।

हम आपको अरविंद केजरीवाल के शासन में शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, पर्यावरण, पानी, सड़क, बस और बुनियादी ढांचे की स्थिति के अलावा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का सच दिखाते।'' दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक पहल की प्रशंसा करने के कुछ घंटों बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री राव ने शुक्रवार को कहा था कि इस पहल को "बहुत ज्यादा प्रचारित" किया गया है।

वह मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने के बाद "निराश" हुए हैं। 'आप' ने आरोप लगाया कि इस पहल की प्रशंसा करने के बाद राव को एक फोन आया और उसके बाद उन्होंने अपना रुख बदल लिया। कांग्रेस और 'आप' 26 दलों वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) का हिस्सा हैं।

राव ने शुक्रवार को पंचशील पार्क में 'आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक' का दौरा किया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उनके साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और कर्नाटक भवन के चिकित्सा अधिकारी कार्तिक भी मौजूद थे। मोहल्ला क्लीनिक पहल की सराहना करने के लगभग चार घंटे बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपना रुख बदल लिया था।

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyकर्नाटकसंदीप दीक्षितशीला दीक्षितअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी