लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro Rail Corporation: यात्रीगण ध्यान दें, येलो लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित, जानें से बचें, क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 19:56 IST

Delhi Metro Rail Corporation: डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, “सभी मेट्रो सेवाएं आठ मार्च (बुधवार) को होली के अवसर पर दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो की सेवाएं बुधवार दोपहर ढाई बजे से सभी लाइनों पर शुरू हो जाएंगी।हुडा सिटी सेंटर की तरफ से येलो लाइन का इस्तेमाल करने वाले यात्री सिर्फ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन तक ही सफर कर सकेंगे। येलो लाइन के दूसरे छोर (समयपुर बादली) से यात्रा करने वाले यात्री केवल राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक ही जा सकेंगे।

Delhi Metro Rail Corporation: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का एक हिस्सा निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए आठ मार्च को बंद रहेगा। अधिकारियों ने पहले कहा था कि बुधवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बुधवार दोपहर ढाई बजे से सभी लाइनों पर शुरू हो जाएंगी।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, “सभी मेट्रो सेवाएं आठ मार्च (बुधवार) को होली के अवसर पर दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी, वहीं राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय के बीच येलो लाइन (लाइन-2 यानी समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) का एक हिस्सा निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए आठ मार्च को परिचालन अवधि के अंत तक बंद रहेगा।”

हुडा सिटी सेंटर की तरफ से येलो लाइन का इस्तेमाल करने वाले यात्री सिर्फ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन तक ही सफर कर सकेंगे। इसी तरह, येलो लाइन के दूसरे छोर (समयपुर बादली) से यात्रा करने वाले यात्री केवल राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक ही जा सकेंगे। डीएमआरसी ने यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी।

नोएडा में एक्वा लाइन पर मेट्रो रेल दोपहर बजे के बाद चलेगी

होली के अवसर पर बुधवार को नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन की एक्वा लाइन मेट्रो रेल सुबह से दोपहर दो बजे तक नहीं चलेगी। दोपहर दो बजे के बाद मेट्रो सेवायें पहले की तरह देर रात तक चलेगी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया, ‘‘होली के दिन बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो रेल सेवाएं दोपहर दो बजे तक बंद की गई है।’’ उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवायें सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगी।

उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है । गौरतलब है कि एनएमआरसी की सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होती है। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 51 स्टेशन पार्किंग की सुविधा भी दोपहर दो बजे से उपलब्ध होगी। नोएडा मेट्रो रेल 29. 7 किमी की दूरी 21 मेट्रो स्टेशनों के माध्यम से तय करती है और यह नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शहर को आपस में जोड़ती है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो