लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD standing committee polls: 115 वोट से जीते भाजपा के सुंदर सिंह तंवर, आप उम्मीदवार निर्मला कुमारी को 0 वोट, भाजपा ने केजरीवाल को दिया झटका?, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2024 18:01 IST

Delhi MCD standing committee polls: भाजपा ने एमसीडी की स्थायी समिति की एकमात्र रिक्त सीट जीत लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi MCD standing committee polls: महापौर शैली ओबेरॉय ने चुनाव को ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया। Delhi MCD standing committee polls: मोबाइल फोन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। ृDelhi MCD standing committee polls: बृहस्पतिवार को चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

Delhi MCD standing committee polls: दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को झटका दिया है। छठी एमसीडी स्थायी समिति सीट पर भाजपा के सुंदर सिंह तंवर ने जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने 115 वोट हासिल की, जबकि आप उम्मीदवार निर्मला कुमारी को मतदान के दौरान शून्य वोट मिले। हाई-ड्रामा वोटिंग प्रक्रिया के बाद भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह ने बाजी मारी। स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।  इस चुनाव परिणाम के साथ, भाजपा के पास अब समिति में 10 सदस्य हैं जबकि सत्तारूढ़ आप के पास केवल आठ हैं।

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम की 18 सदस्यीय स्थायी समिति की एकमात्र रिक्त सीट पर शुक्रवार को निर्विरोध जीत हासिल की क्योंकि सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह को पार्टी के सभी 115 पार्षदों के वोट मिले, जबकि आप की निर्मला कुमारी को कोई वोट नहीं मिला। यह पहली बार है कि चुनाव आप और कांग्रेस पार्षदों की भागीदारी के बिना हुआ। भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

जीत पर भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। आप को पता था कि वे फ्लोर टेस्ट हार जाएंगे इसलिए उन्होंने मैदान छोड़ दिया। आप झूठ बोलने में माहिर है। वे अदालत जा सकते हैं लेकिन अदालत हमेशा उनकी खिंचाई करती है। आपको बता दें कि इस चुनाव को लेकर भाजपा और आप में ठनी थी।

एमसीडी स्थायी समिति की आखिरी सीट के लिए चुनाव तब हुए जब इस साल की शुरुआत में आम चुनाव में भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। यह पहली बार है कि चुनाव आप और कांग्रेस पार्षदों के बिना हुआ। मेयर व डिप्टी मेयर की अनुपस्थिति में पीठासीन पदाधिकारी अपर आयुक्त जीतेंद्र यादव की मौजूदगी में मतदान हुआ।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की रिक्त सीट के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र यादव प्रक्रिया की अध्यक्षता की। स्थायी समिति एमसीडी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद जहां मतदान प्रक्रिया से दूर रहे, वहीं कांग्रेस पार्षद भी एमसीडी सदन में मौजूद नहीं थे।

महापौर शैली ओबेरॉय ने एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव को ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया और घोषणा की कि आप पार्षद चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे चुनाव में भाग नहीं लेंगे। मतदान शुरू होने से पहले एमसीडी के एक अधिकारी ने वोट डालने के नियम बताए। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान सदन में किसी को भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। यह विवाद का एक मुद्दा था जिसके कारण बृहस्पतिवार को चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

टॅग्स :Delhi Municipal CorporationAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?