लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Election: आप ने 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, यहां करें चेक, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2022 22:22 IST

Delhi MCD Election:  90 प्रतिशत टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। बयान के अनुसार, एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआप ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी कीं।आप पार्टी ने शुक्रवार को 134 सीटों की घोषणा की थी।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि 90 प्रतिशत टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। बयान के अनुसार, एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। इससे पहले दिन में, पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की वहीं इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी कीं।

इन गारंटी में तीन ‘लैंडफिल’ स्थानों को साफ करना, भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी शामिल हैं। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। पार्टी ने शुक्रवार को 134 सीटों की घोषणा की थी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब