लाइव न्यूज़ :

Covid-19: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले, दिल्ली में आज आ सकते हैं लगभग 17000 नए मामले

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2022 15:05 IST

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज लगभग 17,000 कोविड मामलों के आने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा संक्रमण दर में भी गिरावट आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री ने कहा, आज आ सकते हैं लगभग 17,000 कोविड के मामले प्रतिबंधों को बताया कोरोना के संक्रमण को रोकने का कारगर हथियार

नई दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड -19 के लगभग 17,000 मामले आ सकते हैं। जैन ने कहा कि मामले की संक्रमण दर में भी गिरावट आने की संभावना है। मामलों में आ रही गिरावट दिल्ली और देश के लिए राहत की बात है।

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज लगभग 17,000 कोविड मामलों के आने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा संक्रमण दर में भी गिरावट आ सकती है। कल के आंकड़े देखें तो लगातार तीसरे दिन मामलों में गिरावट आई है। कल लगभग 67,000 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था ” जैन ने कहा कि दिल्ली में अस्पताल में दाखिले रुक गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने कोविड -19 के प्रसार को रोका है। हम प्रतिबंधों की समीक्षा करने से पहले तीन से चार दिनों तक स्थिति की निगरानी करेंगे। 

इससे एक दिन पहले, जैन ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण की लहर अपने चरम पर पहुंच गई है। सरकार दैनिक मामलों में गिरावट के साथ 15,000 तक प्रतिबंध वापस ले लेगी।

बता दें कि पिछले दो दिनों से, दिल्ली में दैनिक मामले 28,000 से नीचे बने हुए हैं। गुरुवार कोरोना के 28,867 मामले दर्ज किए गए, जो 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक एक दिवसीय मामले हैं। दिल्ली में बीते दिन कोविड-19 के 20,718 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30 मरीजों की मौत हो गई है। सक्रिय मामले बढ़कर 93,407 हो गए हैं और पॉजिटिविटी दर 30.64% है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाSatyendar Jainकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत