लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सीलिंग के खिलाफ दिल्ली बंद, बिगड़ी हालत- 'पापा शाम को मुझे खाना क्या खिलाओगे'

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 13, 2018 17:15 IST

बाजार बंद के दौरान आज व्यापारी सीलिंग की शवयात्रा निकालेंगे और बसे बड़ी शवयात्रा कश्मीरी गेट से निगम बोध घाट तक निकाली जाएगी। इसके बाद सीलिंग के शव का विधिविधानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्चः सीलिंग के विरोध में व्यापारी संगठनों में काफी रोष देखा जा रहा है और आज दिल्ली बंद करने का कदम उठाया है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा की गई घोषणा के बाद दिल्ली के करीब 2500 व्यापारी संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। वहीं, सीलिंग का स्थायी समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बाजार बंद के दौरान आज व्यापारी सीलिंग की शवयात्रा निकालेंगे और बसे बड़ी शवयात्रा कश्मीरी गेट से निगम बोध घाट तक निकाली जाएगी। इसके बाद सीलिंग के शव का विधिविधानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

दिल्ली बंद को लेकर थोक व खुदरा बाजार भी बंद में शामिल हो रहे हैं और सीलिंग के खिलाफ करोलबाग में आर्य समाज रोड पर व्यापारियों की महापंचायत लगाई गई है। इसमें आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श चल रहा है। साथ ही दिल्ली के अन्य बाजारों में धरना-प्रदर्शन भी किया जा रहा है।ौ

इस दाैरान जब हमारी टीम लोगों से बातचीत करने पहुंची तो हालात बेहद खराब नजर आए। दुकानें बंद होने से उनमें काम करने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है। दुकानों के मालिक अपने कर्म‌ियों की सैलेरी देने से मना कर रहे हैं। जबकि रेहड़ी लगाने वाले एक शख्स ने बताया कि उनके बच्चों को खाने को लेकर भी परेशानी होगी।

व्यापारियों की मांग है कि सीलिंग से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार संसद में बिल लाए तो वहीं दिल्ली सरकार भी विधानसभा सत्र बुलाकर बिल पास कर उसे केंद्र सरकार को भेजे। 

इधर, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष मनोज तिवारी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन को पत्र लिखकर बैठक में शामिल होने के लिए कहा थी, लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए है। उन्होंने पत्र में लिखा था कि सीलिंग के कारण दिल्ली में भायवह स्थिति बनी हुई है और दिल्ली के लोगों के हित में यह बहुत जरूरी है कि सभी लोग राजनित से ऊपर उठकर इसका हल निकालने की कोशिश करें।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल