लाइव न्यूज़ :

Delhi Lok Sabha Election: 7 सीट पर 25 मई को 1.52 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

By धीरज मिश्रा | Updated: May 8, 2024 13:02 IST

Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। भारतीय चुनाव आयोग के डेटा अनुसार, दिल्ली के करीब 1.52 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगेसीएपीएफ की 46 कंपनियां, 19,000 होम गार्ड और 33,000 दिल्ली पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गईमतदान केंद्रों पर कूलर सहित ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा

Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। भारतीय चुनाव आयोग के डेटा अनुसार, दिल्ली के करीब 1.52 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए राजधानी दिल्ली में एक लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही चुनाव की व्यवस्थाएं चल रही हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति ने बताया कि नए मतदाता आवेदनों की प्रक्रिया बंद हो गई है। दिल्ली में हमारे पास 1.52 करोड़ मतदाता हैं जिनमें लगभग 82.13 लाख पुरुष मतदाता और लगभग 69.88 लाख महिला मतदाता हैं। हमारे पास 1228 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 

2019 की तुलना में इतने लाख मतदाता बढ़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति ने बताया कि 2019 की तुलना में 8.85 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है। 2019 में लिंग अनुपात 818 था, और इस बार लिंग अनुपात 851 है, जो लिंग अनुपात में 33 अंक की वृद्धि दर्शाता है। ट्रांसजेंडर मतदाता 2019 में 669 से बढ़कर 2024 में 1228 हो गए हैं। चुनाव के लिए 2627 स्थानों पर कुल 13637 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर एक लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। जिससे किसी भी तरह से कोई खलल न आए। वहीं, 6833 मतदान केंद्रों से लाइव स्ट्रीमिंग कराई जाएगी। सीएपीएफ की 46 कंपनियां, 19,000 होम गार्ड और 33,000 दिल्ली पुलिस कर्मी शामिल हैं।

गर्मी को देखते हुए यह इंतजाम

कृष्णमूर्ति ने कहा कि भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। मतदान केंद्रों पर कूलर सहित ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर एमसीडी जोनल कार्यालयों में तैनात किए जाएंगे।दिल्ली की सात सीटों के लिए चुनाव 25 मई को होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने इस बार मनोज तिवारी को छोड़कर छह नए चेहरों को टिकट दिया है।

टॅग्स :दिल्लीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमनोज तिवारीकन्हैया कुमारगौतम गंभीरकांग्रेसBJPचुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनElectronic voting in India EVM
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील