लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीएम केजरीवाल के बंगला विवाद पर एलजी का एक्शन; दिए जांच के आदेश, 15 दिनों में मांगी पूरी रिपोर्ट

By अंजली चौहान | Updated: April 29, 2023 13:50 IST

दिल्ली में सीएम केजरीवाल के आवास के नवीकरण में खर्च हुए रुपये को लेकर बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद उपराज्यपाल ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के नवीकरण को लेकर गरमाई सियासतमीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए एलजी ने दिए जांच के आदेश बीजेपी का आरोप है कि सीएम के आवास में करोड़ों का खर्च हुआ है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर छिड़े विवाद में अब उपराज्यपाल की एंट्री हो गई है।

अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक रिपोर्ट मांगी है। 

उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को रिकॉर्ड की जांच करने और पूरी रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर पेश करने का आदेश दिया है। 

उपराज्यपाल के ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है, "दिल्ली एलजी ने मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है जिसमें मुख्यमंत्री आवासा के नवीकरण के दौरान की गई कथित घोर अनियमितताओं पर और मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, मुख्य सचिव को मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड को तुरंत सुरक्षित करने और सुरक्षात्मक में लेने का निर्देश दिया।"

इसके बाद इस तथ्यात्मक रिपोर्ट को 15 दिनों के भीतर पेश करने का निर्देश भी दिया गया है। 

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच केजरीवाल के बंगला विवाद को लेकर राजनीतिक तेज हो गई है। बीजेपी लगातार सीएम केजरीवाल के खिलाफ करोड़ों की रकम केवल बंगले में खर्च करने का आरोप लगा रही है।

बीजेपी का आरोप है कि सीएम के आवास में रेनोवेशन के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें करोड़ों के पर्दे, कालीन, टीवी और अन्य चीजें लगाई गई है जो कि भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीएम केजरीवाल के आवास को दोबारा से नया बनाने में कई करोड़ रुपये की लागत से पत्थर और मार्बल लगाए हैं।

वहीं, आस-पास के करीब 8 घरों को खाली कराया गया है। सीएम आवास कॉम्प्लेक्स को 4.7 एकड़ से बढ़ाकर 7.2 एकड़ का किया गया है। इस आवास में 4-4 लाख के टॉयलेट लगाए गए हैं। 

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनाKejriwal Delhiअरविंद केजरीवालDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर