लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-लाहौर बस सेवा: तनाव के बीच यात्रियों के साथ-साथ उम्मीदों की यात्रा

By भाषा | Updated: August 9, 2019 05:29 IST

लाहौर और दिल्ली के बीच बस सेवा भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के बाद भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समझौता एक्सप्रेस को वाघा बॉर्डर पर ही रोक दिया है।

लाहौर और दिल्ली के बीच बस सेवा भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के बाद भी जारी है। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समझौता एक्सप्रेस को वाघा बॉर्डर पर ही रोक दिया है।

वहीं पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की एक बस दिल्ली से चार यात्रियों को लेकर बृहस्पतिवार शाम छह बजे रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भारतीय चालक दल के सदस्यों और गार्ड को भारत की तरफ के अटारी स्टेशन तक पहुंचा दिया गया। दिल्ली यातायात निगम के अधिकारियों ने बताया कि एक डीटीसी बस शुक्रवार सुबह छह बजे रवाना होगी। डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह बस पूरी तरह से भरी हुई है।

40 यात्रियों की क्षमता वाली बस में करीब 36-37 यात्रियों की टिकट बुक है।’’ तनावपूर्ण संबंधों के बीच बस यात्रा प्रभावित होने के संबंध में पूछा गया तो डीटीसी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ हमें इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।‘‘ यह अंतरराष्ट्रीय बस सेवा दिल्ली गेट के निकट अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से चलती है। डीटीसी की बसें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती है जबकि पीटीडीसी की बसें प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दिल्ली से लाहौर चलती है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो