लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना ने मोदी सरकार के कानून मंत्रालय में दी दस्तक, वरिष्ठ अधिकारी हुए संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: May 5, 2020 13:44 IST

कानून मंत्रालय की मानें तो वरिष्ठ अधिकारी का 1 मई को कोरोना जांच किया गया था, जिसमें उनके पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ ढील देने की शुरुआत के साथ ही कोरोना ने भी तेजी से अपने पैर पसारे हैं।भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं जबकि 195 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली: देश में काफी तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। मई के पहले 4 दिनों में ही कोरोना संक्रमण से 500 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, खबर है कि दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय में कानूनी मामलों के विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बीत की जानकारी खुद नरेंद्र मोदी सरकार के  कानून मंत्रालय ने दी है। 

कानून मंत्रालय की मानें तो वह अधिकारी का 1 मई को कोरोना जांच किया गया था, जिसमें उनके पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिली है। उन्होंने 23 अप्रैल को अपने कार्यालय का अंतिम दौरा किया था। एहतियात के तौर पर, शास्त्री भवन में कानूनी मामलों के विभाग के कार्यालय को सील कर दिया गया है। 

बता दें कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ ढील देने की शुरुआत के साथ ही कोरोना ने भी तेजी से अपने पैर पसारे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं जबकि 195 लोगों की मौत हुई है। ये अब तक का देश में सबसे बड़ा उछाल है।

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 46 हजार के पार हो गए हैं वहीं, अब तक 1568 लोगों की जान इस महामारी से भारत में जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 32134 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमण के मामले 46433 हैं। इसके साथ ही 12726 लोग इस कोरोना बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय रिकवरी रेट 27.4 प्रतिशत है।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्य प्रदेश के इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही, जिले में वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 79 पर पहुंच गयी है। राजस्थान में भी 5 और लोगों के मौत की खबर है। इसी के साथ राज्य में कुल मृतकों की संख्या 82 हो गई है। राजस्थान में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1577 है। वहीं, कुल संक्रमण के मामले 3099 हो गए हैं।

बता दें देश के कई क्षेत्रों में लॉकडाउन में 4 मई से ढील दी गई है। केंद्र सरकार ने कोरोना मामलों के देखते हुए सभी इलाकों को लॉकडाउन के तीसरे चरण में तीन जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन में बांटा है। इसी के हिसाब से छूट भी दी गई है। भारत में कल 2573 नए मामले सामने आए थे और 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हुई थी। वहीं रविवार सुबह 2487 कोरोना के मामले सामने आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल