लाइव न्यूज़ :

Delhi Ki Khabar: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता एक दिन के लिए दिल्ली विधानसभा से हुए निलंबित

By भाषा | Updated: March 13, 2020 19:29 IST

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता से माफी की मांग की थी जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा ने एनपीआर, एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।15 मिनट के लिए कार्यवाही जब कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोबारा शुरू हुई तो आप विधायक दिलीप पांडे ने भी गुप्ता से माफी की मांग की।

नयी दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को सदन की दिन की शेष कार्यवाही से निलंबित कर दिया। उन्होंने यह कदम गुप्ता द्वारा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले महीने हुई सांप्रदायिक हिंसा को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से जोड़कर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी मांगने से इनकार करने के बाद उठाया। 

बता दें कि आप के विधायकों ने रोहिणी से विधायक गुप्ता से माफी की मांग की थी जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था। गोयल ने भी गुप्ता से अपना बयान वापस लेने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। गुप्ता को इसके बाद दिन की शेष कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया गया। 

दिल्ली विधानसभा ने एनपीआर, एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही उस समय 15 मिनट के लिए स्थगित की गई जब गुप्ता से माफी की मांग को लेकर आप विधायक अध्यक्ष के आसन के समक्ष चले आए। बाद में जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो आप विधायक दिलीप पांडे ने भी गुप्ता से माफी की मांग की।     

टॅग्स :दिल्लीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?