दिल्ली: कपिल सांगवान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 5, 2021 07:22 PM2021-12-05T19:22:31+5:302021-12-05T19:22:31+5:30

Delhi: Kapil Sangwan gang member arrested | दिल्ली: कपिल सांगवान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली: कपिल सांगवान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने कपिल सांगवान गिरोह के 27 वर्षीय सदस्य दीपक धनखड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सांगवान ऊर्फ नंदू गिरोह का कथित ''शार्प शूटर'' धनखड़ एक हत्याकांड में आरोपी है और इससे पहले भी वह हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी, लूट और फिरौती वसूली समेत छह मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि धनखड़ प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सरगना मंजीत महाल के पिता की हत्या के मामले में अंतरिम जमानत पर था लेकिन उसने मई 2021 में जमानत अवधि समाप्त होने के बाद भी आत्मसमर्पण नहीं किया और तब से ही फरार था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तीन दिसंबर को दीपक धनखड़ को दिल्ली के ककरोला रोड से गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Kapil Sangwan gang member arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे