लाइव न्यूज़ :

दिल्ली लगातार तीसरे दिन घने कोहरे की चपेट में, कम दृश्यता के कारण हवाई उड़ानें और ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2024 09:39 IST

देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) लगातार तीसरे दिन घने कोहरे की चपेट में है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और एनसीआर में मौसम बहुत खराब, लगातार तीसरे दिन छाया घना कोहरा आईजीआई हवाई अड्डे पर न्यूनतम दृश्यता के कारण कई उड़ानों पर पड़ा प्रतिकूल प्रभाव घने कोहरे की वजह से बीते मंगलवार को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 19 ट्रेनों पर पड़ा असर

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) लगातार तीसरे दिन घने कोहरे की चपेट में है। इस कारण से दृश्यता बहुत गंभीर तरीके से प्रभावित हुई। जिससे सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रात में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर न्यूनतम दृश्यता दर्ज की गई, जिसके कारण कई उड़ानों पर प्रभाव पड़ा।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से रात में सफऱ करने वाले यात्रियों के लिए एक सलाह जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि घने कोहरे के बावजूद दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी रहेगा, लेकिन जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

CAT III उपकरण एक एंटी-फॉग लैंडिंग सिस्टम है, जो कम दृश्यता की स्थिति में विमानों को उतरने में मदद करता है। यह न्यूनतम 50 मीटर तक की दृश्यता के साथ लैंडिंग की अनुमति देता है।

हवाई सेवाओं के अलावा घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होने वाली या दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 19 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

इस बीच, मौसम विभाग की ओर से दी गई सूचना के अनुसार हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में बुधवार और गुरुवार दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में घने से बहुत घने कोहरे और शाम या रात में तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।"

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी