लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के परिवहन मंत्री ने की महिला अधिकारी से 'बदसलूकी', आईएएस संघ ने जताया विरोध

By भाषा | Updated: August 6, 2018 00:42 IST

आईएएस संघ ने दिल्ली में महिला अधिकारी के साथ मंत्री के ‘दुर्व्यवहार’ की निंदा की

Open in App

नई दिल्ली, 6 अगस्तः देश में आईएएस अधिकारियों के सर्वोच्च संगठन ने हाल में एक बैठक में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के परिवहन सचिव वर्षा जोशी के साथ कथित ‘‘दुर्व्यवहार’’ की ‘‘निंदा’’ करते हुए इसे ‘‘अस्वीकार्य’’ बताया। वर्षा ने मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने विभाग में दक्षता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार दूर करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा की गयी विभिन्न पहलों की ट्विटर पर जानकारी दी। वह विभाग में सचिव सह आयुक्त हैं।

आईएएस (केंद्रीय) संघ ने वर्षा से जुड़ी घटना की तरफ संकेत करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘हम अधिकारियों के साथ इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकते। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’’ वर्षा ने ट्विटर पर खुद के दलालों को संरक्षण देने के आरोप को लेकर भी जवाब दिए।

उन्होंने अपना पद संभालने के साथ अप्रैल, 2017 के बाद से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए किए गए उपायों की जानकारी मुहैया कराने का वादा करते हुए लिखा, ‘‘किसी परिवहन आयुक्त के दलालों को संरक्षण देने का विचार बेहद हास्यास्पद है।’’ 

गहलोत ने शुक्रवार को हुई बैठक में कथित रूप से वर्षा के साथ दुर्व्यवहार किया। बैठक विधानसभा के मानसून सत्र में किए जाने वाले सवालों को लेकर परिवहन विभाग के जवाबों की समीक्षा करने के लिए बुलायी गयी थी। विवाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिछले महीने बुराड़ी परिवहन प्राधिकरण के दौरे से जुड़ा है। इस दौरान केजरीवाल को कथित भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थीं।

इसी बीच आप ने कहा कि गहलोत ने वर्षा द्वारा तैयार किए इस जवाब को मंजूरी देने से मना कर दिया था कि केजरीवाल के दौरे के समय बुराड़ी परिवहन प्राधिकरण में ‘‘कोई भ्रष्टाचार या गड़बड़ियां नहीं पायी गयीं।’’ 

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘जिस किसी के भी पास ऑटोरिक्शा, टैक्सी, टैंपो, बस जैसा कोई व्यवसायिक वाहन है, उसे अच्छी तरह से पता होगा कि बुराड़ी परिवहन प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा है। हर वाहन मालिक को हर साल फिटनेस का प्रमाणपत्र हासिल करना होता है और ऐसा एजेंट एवं दलालों के बिना नहीं हो सकता।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दलाल परिवहन प्राधिकरण (कार्यालय) के पास खुले में घूम रहे हैं और केवल वही पैसे लेने के बाद काम करा सकते हैं तो साफ है कि कोई साठगांठ है। दलाल परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना कैसे काम पूरा करा सकते हैं?’’

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :दिल्ली सरकारआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत