लाइव न्यूज़ :

राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, नहीं खाली करना होगा सरकारी बंगला

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 17, 2023 15:13 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट के एक आदेश को खारिज करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अपने सरकारी बंगले में रह सकते हैं और उन्हें इसे खाली नहीं करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा अपने सरकारी बंगले में रह सकते हैं और उन्हें इसे खाली नहीं करना होगा।निचली अदालत ने कहा था कि चड्ढा को उचित कानूनी प्रक्रिया के बिना अंतरिम राहत दी गई थी।केंद्रीय मंत्री रह चुके सांसदों, पूर्व राज्यपालों या पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व लोकसभा अध्यक्षों को 'टाइप-7' बंगलों में रहने का अधिकार है।

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट के एक आदेश को खारिज करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा अपने सरकारी बंगले में रह सकते हैं और उन्हें इसे खाली नहीं करना होगा। दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल आदेश को चुनौती देने वाली राघव चड्ढा की याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसने राज्यसभा सचिवालय के लिए उन्हें सरकारी बंगले से बेदखल करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

निचली अदालत ने आदेश में कहा था कि चड्ढा यह दावा नहीं कर सकते कि उन्हें आवंटन रद्द होने के बाद भी राज्यसभा सांसद के रूप में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान सरकारी बंगला रखने का अधिकार है। निचली अदालत ने 18 अप्रैल को पारित एक अंतरिम आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की थी, जिसमें राज्यसभा सचिवालय को चड्ढा से सरकारी बंगला खाली नहीं कराने का निर्देश दिया गया था।

निचली अदालत ने कहा था कि चड्ढा को उचित कानूनी प्रक्रिया के बिना अंतरिम राहत दी गई थी। चड्ढा को पिछले साल छह जुलाई को पंडारा पार्क में 'टाइप 6' बंगला आवंटित किया गया था लेकिन उन्होंने 29 अगस्त को राज्यसभा के सभापति को ज्ञापन सौंपकर 'टाइप 7' बंगला आवंटित करने का अनुरोध किया था। इसके बाद उन्हें पंडारा रोड पर एक अन्य बंगला आवंटित कर दिया गया।

हालांकि, इस साल मार्च में आवंटन रद्द कर दिया गया। अप्रैल 2022 में राज्यसभा सदस्यों के लिए जारी 'हैंडबुक' के अनुसार पहली बार के सांसद होने के नाते चड्ढा को सामान्य तौर पर 'टाइप-5' का बंगला आवंटित किया जा सकता है। इसके अनुसार, केंद्रीय मंत्री रह चुके सांसदों, पूर्व राज्यपालों या पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व लोकसभा अध्यक्षों को 'टाइप-7' बंगलों में रहने का अधिकार है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राघव चड्ढादिल्ली हाईकोर्टAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप