लाइव न्यूज़ :

विधि अधिकारी और वकील सफेद बैंड पहन कर आएं, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-इंटर्न काली टाई, काली पतलून और सफेद कमीज के साथ अदालत परिसर में प्रवेश करें, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 15:24 IST

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि दीवानी अदालतों से लेकर उच्चतम न्यायालय तक किसी भी अदालत में पेश होने वाले वकीलों को निर्धारित ड्रेस के साथ सफेद बैंड पहनना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइंटर्न काली टाई, काली पतलून और सफेद कमीज के साथ अदालत परिसर में प्रवेश कर सकते हैं।बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) ने निर्धारित किया है।शाहदरा बार एसोसिएशन द्वारा जारी 2022 के एक परिपत्र को चुनौती दी गई है।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि ‘‘ड्रेस कोड’’ के तहत विधि अधिकारियों और वकीलों को सफेद बैंड एवं इंटर्न को सफेद कमीज, काली पतलून व काली टाई पहनकर अदालतों में उपस्थित होना चाहिए। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि दीवानी अदालतों से लेकर उच्चतम न्यायालय तक किसी भी अदालत में पेश होने वाले वकीलों को निर्धारित ड्रेस के साथ सफेद बैंड पहनना होगा।

उन्होंने कहा, "इंटर्न काली टाई, काली पतलून और सफेद कमीज के साथ अदालत परिसर में प्रवेश कर सकते हैं, जैसा बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) ने निर्धारित किया है।" उच्च न्यायालय कानून के एक छात्र की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें शाहदरा बार एसोसिएशन द्वारा जारी 2022 के एक परिपत्र को चुनौती दी गई है।

परिपत्र में कहा गया था कि कड़कड़डूमा जिला अदालत में पेश होने वाले इंटर्न को कमीज और नीला कोट पहनना चाहिए, ताकि उन्हें वकीलों से अलग पहचाना जा सके। उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक आदेश पारित किया जिसमें कहा गया कि शाहदरा बार एसोसिएशन के परिपत्र के बदले बीसीडी का परिपत्र लागू होगा और उसका राष्ट्रीय राजधानी में समान रूप से पालन किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान, शाहदरा बार एसोसिएशन की ओर से पेश वकील ने कहा कि जिला और सिविल अदालतों में बड़ी संख्या में विधि अधिकारी और वकील सफेद बैंड के बजाय काली टाई पहनते हैं। उन्होंने कहा कि परिपत्र जारी करने के पीछे बार एसोसिएशन का इरादा वकीलों और इंटर्न की अलग पहचान स्थापित करना था।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी