लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ी, ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2019 11:31 IST

रॉबर्ट वाड्रा लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित 19 लाख पाउंड की एक संपत्ति की खरीद में काले धन को सफेद में बदलने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईडी का आरोप है कि वाड्रा के करीबी सहयोगी अरोड़ा को उनकी अघोषित विदेशी संपत्तियों के बारे में पता था ईडी ने यह दावा भी किया कि वाड्रा ने जांच में सहयोग नहीं किया और टालमटोल करते रहे।

दिल्ली उच्च न्यायालय कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को धनशोधन के एक मामले में दी गयी अग्रिम जमानत को रद्द करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा और उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को ईडी की याचिका पर नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। ईडी ने अपने याचिका में कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और उनकी अग्रिम जमानत रद्द की जाए।

ईडी ने 24 मई को याचिका दाखिल की थी। एजेंसी ने निचली अदालत के एक अप्रैल के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा को अग्रिम जमानत दी गयी थी। एजेंसी ने कहा कि विशेष न्यायाधीश कानून के इस तय सिद्धांत पर विचार नहीं कर पाए कि नियमित रूप में जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

ईडी ने यह दावा भी किया कि वाड्रा ने जांच में सहयोग नहीं किया और टालमटोल करते रहे। एजेंसी का कहना था कि वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। केंद्रीय एजेंसी ने वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटलिटी एलएलपी के कर्मचारी और मामले में सह-आरोपी मनोज अरोड़ा को दी गयी अग्रिम जमानत को भी चुनौती दी है।

ईडी के वकील डी पी सिंह के माध्यम से दाखिल याचिका में वाड्रा को दी गयी अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की गयी है और कहा गया है कि उन्हें राहत दी गयी तो वह कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर एजेंसी की जांच के लिए नुकसानदायक होगी।

वाड्रा लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित 19 लाख पाउंड की एक संपत्ति की खरीद में काले धन को सफेद में बदलने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। ईडी का आरोप है कि वाड्रा के करीबी सहयोगी अरोड़ा को उनकी अघोषित विदेशी संपत्तियों के बारे में पता था और वह धन का बंदोबस्त करने में अहम था। मामले को रद्द करने की मांग वाली वाड्रा और अरोड़ा की दो अलग अलग याचिकाएं भी उच्च न्यायालय में लंबित हैं। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रादिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना