लाइव न्यूज़ :

Delhi Heatwave: नजफगढ़ में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन, 21 मई तक राहत की संभावना नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2024 08:37 IST

शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 21 मई तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पश्चिम भारत के साथ दिल्ली भी लू की चपेट में हैपारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया हैशुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम भारत के साथ दिल्ली भी लू की चपेट में है और कोई राहत नहीं दिख रही है क्योंकि पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 21 मई तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, मई के महीने में दिल्ली के सफदरजंग में वर्ष 1944 में अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शहर के आठ मौसम केंद्रों में पालम, रिज, आयानगर, जाफरपुर, मुंगेशपुर, एनसीएमआरडब्ल्यूएफ-नोएडा, पीतमपुरा और पूसा सहित अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया.

अन्य स्थानों पर भी भीषण गर्मी जारी रही और उत्तर प्रदेश के आगरा में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 44.9 डिग्री सेल्सियस, सुरेंद्रनगर में 44.7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार के लिए आसमान साफ ​​रहने और कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मैदानी इलाकों में गर्मी से भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है.

टॅग्स :दिल्लीहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी