लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के पिता का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोविड-19 से आज अपने पिता को खो दिया। अत्यंत दुखद खबर है।’’

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘‘सत्येंद्र दिल्ली के लोगों के लिए लगातार काम करते रहे हैं। भगवान (उनके पिता की) आत्मा को शांति दे। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

सत्येंद्र जैन भी पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और वह इससे उबर गए थे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जैन के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे करीबी दोस्त और दिल्ली सरकार में सहयोगी सत्येंद्र जैन ने अपने पिता को खो दिया। इस मुश्किल समय में चारों तरफ से दुखद खबरें आ रही हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 25,219 नए मामले आए तथा 412 और लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी