लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय द्रुत परिवहन प्रणाली को हरी झंडी, 30,274 करोड़ रुपये खर्च होंगे

By भाषा | Updated: February 20, 2019 05:47 IST

सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी को गाजियाबाद के रास्ते मेरठ से जोड़ने के लिए क्षेत्रीय द्रुत परिवहन प्रणाली (रैपिड ट्रांजिट) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Open in App

सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी को गाजियाबाद के रास्ते मेरठ से जोड़ने के लिए क्षेत्रीय द्रुत परिवहन प्रणाली (रैपिड ट्रांजिट) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर 30,274 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंगलवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया। 

सरकार ने कहा कि द्रुत गति के हरित सार्वजनिक परिवहन के जरिये 82 किलोमीटर की दूरी 60 मिनट से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी। बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने क्षेत्रीय द्रुत परिवहन प्रणाली (आरआरटीएस) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह 82.15 किलोमीटर की होगी।’’ 

इस 82.15 किलोमीटर में से 68.03 किलोमीटर का मार्ग पुल के रूप में खंभों पर होगा और शेष 14.12 किलेामीटर का रास्ता भूमिगत होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 30,274 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मेरठ और गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में हैं। 

आरआरटीएस ट्रेन से प्रदूषण घटेगा और सड़क पर भीड़भाड़ घटेगी और एक लाख से अधिक निजी वाहन सड़क से हट सकेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि इस द्रुत गति की परिवहन सुविधा से सामाजिक आर्थिक वृद्धि संतुलित हो सकेगी। आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों का जीवनस्तर सुधारा जा सकेगा। 

अधिकारी ने कहा कि आरआरटीएस ढांचे पर मोदीपुरम से मेरठ दक्षिण स्टेशनों के बीच 18 किलोमीटर के मार्ग पर 12 स्टेशनों के जरिये मेट्रो सेवा से स्थानीय लोगों की परिवहन की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही इससे एक दक्ष क्षेत्रीय संपर्क उपलब्ध कराया जा सकेगा। 

इस परियोजना को एक विशेष इकाई (एसपीवी) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के जरिये पूरा किया जाएगा। इस एसपीवी पर संयुक्त रूप से केंद्र और राज्य सरकारों का समान अनुपात में स्वामित्व होगा। 

एनसीआरटीसी ने बयान में कहा कि आरआरटीएस स्टेशन परिवहन के अन्य तरीकों मसलन हवाई अड्डे, रेलवे, मेट्रो और आईएसबीटी को एकीकृत करेगा। 

बयान में कहा गया है कि पहले चरण में तीन प्राथमिकता वाले गलियारों का क्रियान्वयन किया जाना है। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस पहला है। अन्य दो गलियारे दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर और दिल्ली-पानीपत हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह