लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने शुरू की 40 सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी, पहले दिन मिली 21 हजार कॉल

By भाषा | Updated: September 11, 2018 04:08 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद इस योजना के घटनाक्रमों की निगरानी कर रहे थे और हर घंटे आकड़े को देख रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली,11 सितम्बरः दिल्ली में घर तक सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति के लिए सोमवार को शुरू की गई योजना के पहले दिन इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 21 हजार कॉल मिली। हालांकि कॉल की संख्या ज्यादा होने के कारण 369 बैठकें ही निर्धारित की जा सकी। दिल्ली सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार ने कहा कि पहले दिन योजना को ‘‘जबर्दस्त प्रतिक्रिया ’’ मिली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद इस योजना के घटनाक्रमों की निगरानी कर रहे थे और हर घंटे आकड़े को देख रहे थे।

दिल्लीवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस और विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र सहित 40 सरकारी सेवाओं की आपूर्ति उनके घरों तक करने के लिए केजरीवाल ने सोमवार की सुबह कार्यक्रम की शुरूआत की थी। दिल्लीवासी फोन नंबर 1076 पर कॉल कर घर तक सेवा की आपूर्ति के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसकी आपूर्ति सुबह आठ बजे से रात के 10 बजे तक होगी। हालांकि, सेवाओं की आपूर्ति के लिए बनाया गया कॉल सेंटर चौबीसों घंटे काम करेगा।

इस बीच भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि यह योजना अपने पहले दिन ही ‘‘विफल’’ रही है। भाजपा के बयान के अनुसार तिवारी ने मीडिया की मौजूदगी में हेल्पलाइन नम्बर पर डॉयल किया लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं आया।

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील