लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आज से 1000 रुपये में मिलने वाली शराब की बोतल मिलेगी 1700 में, सरकार वसूलेगी 70% कोरोना टैक्स

By गुणातीत ओझा | Updated: May 5, 2020 05:42 IST

दिल्ली सरकार ने शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी “स्पेशल कोरोना फीस” लगा दिया गया है। अब दिल्ली में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर मिलेगी। बढ़े हुए दाम आज मंगलवार से लागू हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआज मंगलवार से राज्य में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर मिलेगी। दिल्ली सरकार ने यह टैक्स 'स्पेशल कोरोना फीस' के तहत बढ़ाया है।एमआरपी पर 70 फीसदी टैक्स वसूलना यानी दिल्ली में जो शराब की बोतल 1000 रुपये में मिलती थी, वो आज से 1700 रुपये की मिलेगी।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी “स्पेशल कोरोना फीस” लगा दिया गया है। अब दिल्ली में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर मिलेगी। बढ़े हुए दाम आज मंगलवार से लागू हो जाएंगे। एमआरपी पर 70 फीसदी टैक्स वसूलना यानी दिल्ली में जो शराब की बोतल 1000 रुपये में मिलती थी, वो आज से 1700 रुपये की मिलेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले को शराब की दुकानों से भीड़ हटाने का एक तरीका भी माना जा रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलते ही पहले दिन सोमवार को दिनभर शराब की दुकानों पर लोगों की बेकाबू भीड़ देखने को मिली। शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के सारे पाठ फेल हो गए।

लॉकडाउन 3.0 के पहले ही दिन मिली छूट के दौरान लोगों ने दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। बड़ी संख्या में लोग शराब की दुकानों पर उमड़े जिसकी वजह से कई शराब की दुकानों पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। दुकानों पर बेकाबू हालात बनने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो हम पूरा एरिया सील कर देंगे। इतना ही नहीं, अगर ऐसी स्थिति फिर बनी तो दुकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल की नाराजगी सामने आने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली में शराब के दाम बढ़ाने के फैसले का भी ऐलान हो गया। माना जा रहा है कि रेट बढ़ाए जाने से दुकानों पर भीड़ घटेगी। शराब की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाने के बाद केजरीवाल सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। इसके बाद सीएम केजरीवाल खुद सामने आए और उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से हमने छूट दी थी। आज (सोमवार को) मुझे यह देखकर दुख हुआ कि लोगों ने कुछ दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। इस कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। इससे आपका ही नुकसान हुआ। यदि वहां किसी को भी कोरोना था तो वो आपको भी हो सकता है। गृह मंत्रालय ने सोमवार से लॉकडाउन की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी और सभी जोन में शराब और तंबाकू की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालशराबसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील