लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए नहीं है पैसा, मनीष सिसोदिया ने नरेंद्र मोदी सरकार से मांगे 5000 करोड़

By अनुराग आनंद | Updated: May 31, 2020 14:23 IST

अरविंद केजरीवाल सरकार का कहना है कि सरकार का खजाना खाली हो गया है। यही वजह है कि दिल्ली के सीएम मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए राज्य सरकार के पास पैसा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्‍ली सरकार को प्रतिमाह 3500 करोड़ रुपये बतौर वेतन देना होता है, लेकिन सरकार के पास सिर्फ 1725 करोड़ रुपए हैं।।दिल्ली में अब अब सामान्य कामकाज बहाल होने की संभावना है क्योंकि लॉकडाउन हटाने के लिए दिल्ली सरकार की अधिकतर सिफारिशें केंद्र ने मान ली है।

नई दिल्ली: देश भर में इन दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी को रोकने के लिए केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कंटेनमेंट जोन वाले शहरों में लॉकडाउन 5 की घोषणा की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन 5 यहां भी लागू है। हालांकि. अब पहले से अधिक छूट राज्य की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दी है।

इसके बावजूद लगातार दो माह तक लॉकडाउन की वजह से दिल्ली की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। अरविंद केजरीवाल सरकार का कहना है कि सरकार का खजाना खाली हो गया है। यही वजह है कि दिल्ली के सीएम मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए राज्य सरकार के पास पैसा नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्‍ली सरकार को प्रतिमाह 3500 करोड़ रुपये बतौर वेतन देना होता है, लेकिन सरकार के पास सिर्फ 1725 करोड़ रुपए हैं। इसलिए उन्होंने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर केंद्र सरकार से 5000 करोड़ रुपये मांगे हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में दो महीने से भी ज्यादा समय बाद अब सामान्य कामकाज बहाल होने की संभावना है क्योंकि लॉकडाउन हटाने के लिए दिल्ली सरकार की अधिकतर सिफारिशें केंद्र ने मान ली है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने बताया, ‘‘व्यवहारिक रूप से दिल्ली सरकार की सारी सिफारिशें गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश में शामिल हैं, जिसका मतलब है कि अगले कुछ दिनों में शहर में सामान्य गतिविधियां बहाल हो जाएंगी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘केंद्र के दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया के अध्ययन के बाद पाबंदी हटाने के बारे में अंतिम घोषणा कल होने की संभावना है।’’ शहर में 23 मार्च से बंद शॉपिंग मॉल के आठ जून से खुलने की संभावना है। दिल्ली सरकार ने सम-विषम के आधार पर मॉल के भीतर की दुकानों को खोलने की सिफारिश की थी। सूत्र ने बताया, ‘‘दिल्ली सरकार निरूद्ध क्षेत्र के बाहर लॉकडाउन की पाबंदी खत्म करने के पक्ष में है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन जारी नहीं रह सकता और सारी सावधानी बरतते हुए हमें कोरोना वायरस के साथ जीने का तरीका सीखना होगा।’’

दिल्ली में एक दिन में 1,163 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 18 हजार के पारराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 1,163 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गयी है। वहीं, शनिवार तक संक्रमण से राजधानी में 416 लोग की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के दिल्ली में आज आए 1,163 नए मामले एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 29 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 1,106 नए मामले सामने आए थे। यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के 1,100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 416 हो गई है, वहीं अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,549 हो गई है। 

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी