दिल्ली सरकार ने 29 जुलाई से विस का दो दिवसीय मानसून सत्र आयोजित करने का फैसला किया
By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:58 IST2021-07-16T21:58:17+5:302021-07-16T21:58:17+5:30

दिल्ली सरकार ने 29 जुलाई से विस का दो दिवसीय मानसून सत्र आयोजित करने का फैसला किया
नयी दिल्ली, 16 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने 29 जुलाई से दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र आयोजित करने का शुक्रवार को फैसला किया।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ दो दिवसीय सत्र 29 और 30 जुलाई को आयोजित होगा। कार्य की तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए सदन की बैठकों का विस्तार किया जा सकता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।