लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गाजीपुर के फूल बाजार में लावारिस बैग में IED मिलने से दहशत, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

By विनीत कुमार | Updated: January 14, 2022 15:19 IST

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में शुक्रवार को बम मिला। ये आईईडी एक बैग में रखा हुआ था। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस सहित बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के गाजीपुर इलाके के फूल बाजार में लावारिक बैग में रखा हुआ था आईईडी।आईडी को जेसीबी की मदद से एक बड़े गड्ढ़ा में विस्फोट कर निष्क्रिय किया गया।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर के फूल बाजार में लावारिस बैग मिलने से शुक्रवार को अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मौके से एक आईईडी बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौक पर पहुंच गई थीं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा, 'सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद एक IED हमें बरामद हुआ है।' फिलहाल इस मामले में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। गाजीपुर के फूल बाजार में आईईडी मिलने की बात उस समय सामने आई है जब गणतंत्र दिवस बेहद ही करीब है। साथ ही गाजीपुर इलाका उत्तर से सटा हुआ है, जहां अगले कुछ दिनों में विधासभा चुनाव होने हैं।

आईडी मिलने के बाद पास में जेसीबी की मदद से एक बड़ा गड्ढ़ा कर उसे निष्क्रिय किया गया। एनएसजी के बम निरोधक दस्ते ने आईडी को निष्क्रिय किया। आईईडी का एक सैंपल भी जांच के लिए रख लिया गया है। वहीं, मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच हो रही है कि बैग वहा कौन लेकर आया था या इसे कहां ले जाया जाना था। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गाजीपुर में आईईडी मिलने के मामले के बाद एक केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं एनएसजी ने बताया कि बरामद हुआ आईईडी का वजन करीब 3 किलो था। एनएसजी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में उसे सूचना सुबह 11 बजे दी थी। आईईडी को दिन में करीब 1.30 बजे निष्क्रिय कर दिया गया।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसगाजीपुरबम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील