लाइव न्यूज़ :

निर्भया गैंगरेप केसः दोषी अक्षय बार-बार मांग रहा दया की भीख, दाखिल किया नई याचिका, जानें अब क्या दे रहा दलील

By गुणातीत ओझा | Updated: February 29, 2020 16:13 IST

निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में सभी दोषियों को तीन मार्च को फांसी होनी है। सजा से बचने के लिए दोषी तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में तीन मार्च को सभी दोषियों को सूली पर लटकाया जाएगादोषी अक्षय ने सजा से बचने के लिए कोर्ट में डाली नई दया याचिका, बोला- पहली याचिका में सभी तथ्य नहीं थे

निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में फांसी की सजा तय होने के बाद दोषियों का डर बार-बार सामने आ रहा है। आज शनिवार को दोषी अक्षय ने कोर्ट में नई दया याचिका दाखिल की है। इस याचिका में अक्षय ने कहा है कि कोर्ट में पहले दाखिल की गई याचिका में सभी तथ्य नहीं थे। कोर्ट ने इससे पहले अक्षय की दया याचिका को खारिज कर दिया था। निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को तीन मार्च को सुबह छह बजे फांसी की सजा दी जाएगी। कोर्ट सभी दोषियों का डेथ वारंट जारी कर चुकी है।

वहीं, दोषी पवन कुमार गुप्ता ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। पवन कुमार की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। पवन की याचिका पर जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच सुनवाई करेगी। पवन ने अपनी मौत की सजा को आजीवन कारावास की सजा में बदलने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है।

पवन कुमार गुप्ता को भी तीन अन्य मुजरिमों के साथ तीन मार्च को सवेरे छह बजे मृत्यु होने तक फांसी पर लटकाने के लिये सत्र अदालत ने मृत्यु वारंट जारी किया है। पवन कुमार गुप्ता के वकील ए पी सिंह ने बताया कि उनके मुवक्किल ने सुधारात्मक याचिका में कहा है कि उसे मौत की सजा नहीं दी जानी चाहिए। पवन चारों मुजरिमों में अकेला है जिसने अभी तक सुधारात्मक याचिका दायर करने और इसके बाद राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करने के विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया था। दक्षिण दिल्ली में 16-17 दिसंबर, 2012 की रात में छह व्यक्तियों ने चलती बस में निर्भया के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद बुरी तरह जख्मी हालत में उसे सड़क पर फेंक दिया था।

निर्भया का बाद में 29 दिसंबर, 2012 को सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया था। इस सनसनीखेज अपराध के छह आरोपियों में से एक राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी जबकि छठा आरोपी किशोर था जिसे तीन साल सुधारगृह में रखने के बाद 2015 में रिहा कर दिया गया था। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली गैंगरेपसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब