लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: खुद को ईडी अधिकारी बताकर उगाही करने के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 00:51 IST

Open in App

दिल्ली में कथित तौर पर खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी और वकील बताकर कई लोगों से पैसे की उगाही करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक संतोष राय नामक व्यक्ति फिल्म निर्माता है जो शकरपुर का निवासी है। पुलिस ने कहा कि राय के अलावा, दिलशाद कॉलोनी के निवासी भूपेंद्र सिंह गुसाईं, यमुना विहार के रहने वाले कुलदीप कुमार और संजय को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को ईडी से शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को नोटिस भेज रहा है और उन्हें कॉल कर रहा है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नोटिस मध्य क्षेत्र कार्यालय के विशेष क्षेत्रीय अधिकारी राजीव सिंह के नाम से भेजे गए थे लेकिन ऐसा कोई पद या व्यक्ति था ही नहीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?