लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर दिल्ली में पटाखों पर बैन, सीएम केजरीवाल बोले- प्रदूषण की वजह से इस बार भी रहेगी रोक

By विनीत कुमार | Updated: September 15, 2021 13:29 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इस बार दिवाली पर पटाखों पर बैन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण ऐसा फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले साल की तरह इस बार भी दिवाली पर पटाखों पर बैन का ऐलान। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार देर से फैसले के कारण व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ था।दिल्ली सरकार ने कल ही बताया था कि सरकार के संबंधित विभागों को प्रदूषण पर सितंबर तक कार्य योजना बनाने को कहा गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली में पिछले साल की तरह इस साल पर दिवाली पर पटाखों को बैन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर इस संबंध में घोषणा की।

केजरीवाल ने लिखा कि पिछले साल पटाखों पर बैन का फैसला देर से लिया गया था और ऐसे में व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में सीएम ने इस बार व्यापारियों से पटाखों का भंडारण नहीं करने की गुजारिश की।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए दिवाली पर पटाखों के जलाने, बिक्री औऱ भंडारण पर रोक रहेगी। 

बता दें कि दिल्ली को इस साल मार्च में दुनिया की सबसे प्रदूषित  राजधानी बताया गया था। दिल्ली में लंबे समय प्रदूषण एक बड़ी चिंता का भी विषय रहा है।

खासकर सर्दी के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है। पड़ोसी राज्यों में किसानों द्वारा पराली जलाए जाने से भी दिल्ली की मुश्किलें बढ़ती रही हैं।

साल 2019 में दिवाली के दौरान और बाद में शहर में वायु प्रदूषण का स्तर काफी चिंताजनक हो गया था। वहीं, 2018 में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 600 अंक को पार कर गया, जो सुरक्षित मानकों से 12 गुना ज्यादा है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को ही कहा था राज्य सरकार ने विभिन्न संबंधित विभागों को 21 सितंबर तक अपनी कार्य योजना तैयार करने को कहा है और उनके आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए "शीतकालीन कार्य योजना" बनायी जाएगी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :दिवालीअरविंद केजरीवालदिल्ली समाचारवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए