लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2018 12:47 IST

आग काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और लगातार आग बुझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 12 फरवरी। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी है, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और लगातार आग बुझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह आग दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में लगी है। 

हालांकि अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय उसमें कोई मौजूद था या नहीं। वहीं, आग लगने से लाखों रुपये का सामान खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इससे पहले दिल्ली के बवाना में 20 जनवरी को आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस घटना में बवाना मिल के मालिक मनोज जैन को गिरफ्तार कर लिया गया था। हादसा इतना भयावक था कि इसमें कुल 17 लोगों की मौत हो गई थी।

आग से जिंदा जलने वालों में 9 महिलाएं और 1 नाबालिग लड़की भी शामिल थी। दो अन्य लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक पुरुष और एक महिला थी। बवाना में आग लगने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई थी। उसने टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि इंसान की जिंदगी की कीमत नहीं रह गई है। 

टॅग्स :भीषण आगदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत