लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मुंडका इलाके की गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 34 गाड़ियां कर रही हैं बुझाने का प्रयास 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 9, 2020 02:18 IST

दमकल विभाग को रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 34 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से भारी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके में बुधवार रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई है।राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

नई दिल्लीः पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके में बुधवार रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल की 34 गाड़ियां बुझाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 34 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। ऐसा संदेह है कि गोदाम में चिकित्सा उपकरण रखे थे। आग पर काबू पाने के लिये प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। 

इससे पहले सात जुलाई को दिल्ली के शास्त्री भवन में स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के कार्यालय में आग लग गई थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और 25 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1.30 बजे मिली था और पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया था। आग मंत्रालय के कमरा संख्या 253 में एक एयर-कंडीशनर में लगी और उसने एक सोफा को अपनी जद में लिया था। कार्यालय शास्त्री भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित है। 

वहीं, पांच जुलाई को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोमबत्ती बनाने वाले एक कारखाने में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई थी, जिससे वहां काम करने वाली छह महिला श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 16 वर्षीय एक किशोर भी शामिल था। हादसे में घायल तीन श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मोदी नगर के बखरवा गांव में स्थित कारखाने में दिन में करीब चार बजे आग लग गई थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन के दो वाहन मौके पर पहुंचे थे। इस कारखाने में अति ज्वलनशील पदार्थ का स्टॉक था।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाभीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल