कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच करेंगे बुंदेलखंड के किसान: संगठन

By भाषा | Published: December 1, 2020 12:14 PM2020-12-01T12:14:01+5:302020-12-01T12:14:01+5:30

Delhi farmers will march against agricultural laws: organizations | कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच करेंगे बुंदेलखंड के किसान: संगठन

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच करेंगे बुंदेलखंड के किसान: संगठन

बांदा (उप्र), एक दिसम्बर केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए बुंदेलखंड़ के करीब 500 किसान निजी साधनों से बृहस्पतिवार को दिल्ली कूच करेंगे। यह जानकारी एक किसान संगठन के पदाधिकारी ने दी।

बुंदेलखंड किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने मंगलवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए नए तीन कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर जिले से करीब 500 किसान निजी वाहनों से राशन, पानी और जरूरी चीजों के साथ बृहस्पतिवार को दिल्ली कूच करेंगे और कृषि कानून वापस होने के बाद ही लौटेंगे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली कूच की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी जिला इकाइयों को शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानून बनाने से पहले किसान संगठनों से मशविरा करना चाहिए था और ‘‘जबरन थोपा गया कानून’’ किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi farmers will march against agricultural laws: organizations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे