लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता 111 की आयु में मतदान करने को उत्सुक, राजधानी में कुल 132 शतायु वोटर

By भाषा | Updated: February 7, 2020 23:14 IST

दिल्ली के सीआर पार्क में रहने वाली मंडल का जन्म 1908 को अविभाजित भारत में हुआ था। वह दो विभाजनों की साक्षी हैं और भारत में दो बार शरणार्थी के रूप में रह चुकी हैं। अंतत: वह दिल्ली में बस गईं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता कालितारा मंडल 111 साल की उम्र में भी चुनाव को लेकर जोश में है।उन्होंने कहा, ‘‘बाहर निकलो और मतदान करो। लोकतंत्र जनता से चलता है और लोगों को इसमें जरूर भाग लेना चाहिए क्योंकि हर एक मत का महत्व होता है।’’

बांग्लादेश में जन्मी दिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता कालितारा मंडल 111 साल की उम्र में भी चुनाव को लेकर जोश में है और वह मतदान करने तथा अपनी उंगली पर स्याही का निशान लगवाने के लिए बेहद उत्साहित है।

दिल्ली के सीआर पार्क में रहने वाली मंडल का जन्म 1908 को अविभाजित भारत में हुआ था। वह दो विभाजनों की साक्षी हैं और भारत में दो बार शरणार्थी के रूप में रह चुकी हैं। अंतत: वह दिल्ली में बस गईं।

उन्होंने अब तक लगभग हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्हें मतदान पेटी भी याद है और ईवीएम से मतदान करने का भी अनुभव है।

उनके बेटे सुख रंजन कहते हैं, ‘‘वह मतदान करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। पिछले वर्ष उन्होंने लोकसभा में मतदान किया था।’’ मंडल ने लोगों से आलस्य त्यागकर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘बाहर निकलो और मतदान करो। लोकतंत्र जनता से चलता है और लोगों को इसमें जरूर भाग लेना चाहिए क्योंकि हर एक मत का महत्व होता है।’’

दिल्ली में 132 शतायु मतदाता हैं जिनमें 68 पुरुष और 64 महिलाएं हैं। अधिकारियों ने बताया कि शतायु मतदाताओं के साथ वीआईपी जैसा बर्ताव किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी