लाइव न्यूज़ :

'Delhi Exit Poll 2020 हो जाएंगे फेल': बीजेपी ने किया दावा- 11 फरवरी को 50 सीटें जीतेगी पार्टी, AAP 16 पर सिमटेगी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 9, 2020 13:43 IST

Delhi Election 2020: चुनाव सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल आप की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है। बीजेपी सभी एग्जिट पोल को नकार रही है। उसने दावा किया है दिल्ली में 50 सीटें जीतने जा रहा है और आप सिर्फ 16 सीटों पर सिमट जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सभी एग्जिट पोल को नकार रही है। उसका दावा है कि पार्टी दिल्ली में 50 सीटें जीतने जा रहा है और आप सिर्फ 16 सीटों पर सिमट जाएगी। 

बीजेपी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट कर दावा किया है कि बीजेपी 11 फरवरी के चुनाव परिणामों में 50 सीटें जीत रही है। उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा, '11 तारीख़ को चुनाव के परिणाम में बीजेपी 50, आप 16 और कांग्रेस 4 सीटें। धन्यवाद दिल्ली।' वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में 48 सीट जीतेगी। 

इधर, चुनाव सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था। इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 59-68 और भाजपा को 2-11 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के अनुसार आप को 49-63 और भाजपा को 5-19 सीट मिल सकती हैं। 

टाइम्स नाउ-इस्पोस के अनुसार केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रह सकती है और आप को 47 तथा भाजपा को 23 सीट मिल सकती हैं। रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 48-61 और भाजपा को 9-21 सीट मिलने के आसार हैं। 

टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के अनुसार आप को 52-64 और भाजपा को 6-16 सीट मिल सकती हैं। वहीं, नेता-न्यूज एक्स के अनुसार आप के खाते में 53-57 और भाजपा के खाते में 11-17 सीट आ सकती हैं। 

एबीपी के सर्वेक्षण में कहा गया कि आप का वोट प्रतिशत 50.4 और भाजपा का वोट प्रतिशत 36 हो सकता है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस पोल के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 56 और 35 प्रतिशत का हो सकता है। 

वर्ष 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 67 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी और भाजपा के खाते में केवल तीन सीट आई थीं। तब दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत क्रमश: 54.3 और 32.3 प्रतिशत था। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020एग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए