लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः अरविंद केजरीवाल ने इन 15 विधायकों का काटा टिकट, नहीं जताया इस बार भरोसा, नए चेहरों को दी जगह 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 14, 2020 20:39 IST

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे भी आठ फरवरी को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन तीनों ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को घोषित कर दी। सूची में 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।

आम आदमी पार्टी ने अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को घोषित कर दी। सूची में 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। सूची के मुताबिक पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। 

पार्टी नेता आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे भी आठ फरवरी को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन तीनों ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। आप की राजनीतिक मामलों की समिति ने कहा कि पांडे तिमारपुर से, आतिशी कालकाजी से और चड्ढा राजेंद्र नगर विधानसभी सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

मनीष सिसोदिया ने उम्मीदवारों की लिस्ट फेसबुक पर साझा करते हुए कहा, 'आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम मंजूर कर दिए हैं। 46 सीट पर मौजूदा विधायक चुनाव लड़ेंगे, 15 मौजूदा विधायकों की जगह और 9 खाली सीटों पर नए चेहरे होंगे। इनमें 8 महिलाएं हैं। 2015 में 6 महिलाए थीं।' 

केजरीवाल ने काटा इन 15 विधायकों का टिकट

1- कालकाजी से अवतार सिंह।

2- सीलमपुर से हाजी इशराक।

3- तिमारपुर से पंकज पुष्कर।

4- राजेंद्र नगर से विजेंद्र।

5- बवाना विधायक रामचंद्र। 

6- त्रिलोकपुरी से राजू दिन गान।

7- पटेल नगर से हजारीलाल चौहान।

8- हरी नगर से जगदीप सिंह।

9- कोंडली से मनोज कुमार।

10- गोकुलपुर से चौधरी फतेह सिंह।

11- द्वारका से आदर्श शास्त्री।

12- मटिया महल से आसिम अहमद खान।

13- दिल्ली कैंट से कमांडो सुरेंद्र।

14- मुंडका से सुखबीर दलाल।

15- बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा

दिल्ली में एक करोड़ 47 लाख वोटर

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी।

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब