लाइव न्यूज़ :

Delhi Election:ये सब चोर हैं जी, एक्टिंग आम आदमी की कर रहे हैं: सिसोदिया के OSD की गिरफ्तारी पर संबित पात्रा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 14:12 IST

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि "अति विनयम, धूर्त लक्षणम!" उन्होंने कहा कि ज़रुरत से ज़्यादा विनम्रता का दिखावा करने वाला अंदर से उतना ही चालाक होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया पर गंभीर ने संस्कृत श्लोक के माध्यम से प्रहार किया।ने कहा कि यह अधिकारी मनीष सिसोदिया के लिए पैसा ऐंठने का काम कर रहा था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार धीरज गुप्ता पर भी रिश्वखोरी का आरोप है। इसके बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये सब चोर हैं जी, ये सब मिले हुए हैं जी, एक्टिंग आम आदमी की कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अधिकारी मनीष सिसोदिया के लिए पैसा ऐंठने का काम कर रहा था। इसके अलावा भी कई भाजपा नेता सिसोदिया पर हमलावर हो गए। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि "अति विनयम, धूर्त लक्षणम!" उन्होंने कहा कि ज़रुरत से ज़्यादा विनम्रता का दिखावा करने वाला अंदर से उतना ही चालाक होता है।

बता दें कि सीबीआई का आरोप है कि धीरज गुप्ता गोपाल कृष्ण माधव का बिचौलिया है। 6 फरवरी की रात मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD)गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 

सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार शख्स को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि दिल्ली सरकार की भूमिका की कोई बात अभी सामने नहीं आ है।

जानें क्या है पूरा मामलासीबीआई अधिकारियों ने कहा था कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया।

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है। 

मनीष सिसोदिया ने OSD की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर क्या कहा? मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 सालों में पकड़वाए है।'' 

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए