लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैबिनेट: अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने में इन नामों पर चर्चा, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2020 13:21 IST

पूर्वांचल से जीते लोगों में संगठन-सरकार में बड़ा पद मिलने की संभावना है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड जीत हासिल की है। दिल्ली में रविवार (16 फरवरी) को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड जीत हासिल की है। आप ने 48 सीटों का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आठ सीटों पर समेट दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली में रविवार (16 फरवरी) को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है, जिसमें दो नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से जीतने वाले राघव चड्डा और कोंडली (सुरक्षित) विधानसभा सीट से जीतने वाले कुलदीप कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है। राघव चड्डा ने राजेंद्र नगर सीट पर 10 369 वोटों के अंतर से बीजेपी के उम्मीदवार सरदार आरपी सिंह को हराया। चड्डा को 59135 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के सरदार आरपी सिंह को 39077 वोट मिले।

NCT OF Delhi-RAJINDER NAGAR
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1JAGDISHBahujan Samaj Party37933820.37
2RAGHAV CHADHAAam Aadmi Party589431925913557.06
3ROCKY TUSEEDIndian National Congress39221939413.8
4SARDAR R P SINGHBharatiya Janata Party388762013907737.7
5SHASHI RAJBhartiya Samajik Nyay Party15501550.15
6SATENDRA NARAYAN SINGHPurvanchal Janta Party (Secular)48424860.47
7NOTANone of the Above46344670.45
 Total 103222421103643

कोंडली विधानसभा सीट से कुलदीप कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार राज कुमार को बड़े अंतर से हराया है। उन्होंने 17 हजार, 907 वोटों के अंतर से हराया। कुलदीप को 68 हजार, 348 वोट मिले, जबकि राजकुमार को 50 हजार, 441 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस का बहुत बुरा हाल रहा है। पार्टी के उम्मीदवार अमरीश सिंह गौतम को सिर्फ 5861 वोट मिले हैं।

NCT OF Delhi-KONDLI(SC)
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1AMRISH SINGH GAUTAMIndian National Congress58085358614.55
2KARMVIRBahujan Samaj Party26664827142.11
3KULDEEP KUMARAam Aadmi Party681002486834853.11
4RAJ KUMARBharatiya Janata Party502362055044139.2
5DINESH KUMAR KASHYAPSabse Badi Party21202120.16
6AMAR SINGHIndependent17201720.13
7AKSHAY KUMARIndependent37503750.29
8NOTANone of the Above55255570.43
 Total 128121559128680 
 

सबसे बड़ी बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर और कोंडली विधानसभा क्षेत्र से अपने दोनों प्रत्याशी बदल दिए थे। पिछले चुनाव में पार्टी ने राजेंद्र नगर से विजेंदर गर्ग विजय को टिकट दिया था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी। वहीं, कोंडली विधानसभा सीट से मनोज कुमार ने चुनाव लड़ा था और उन्हें भी जीत हासिल हुई थी। 

इस बार पूर्वांचल-बिहार से संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी, रितुराज गोविंद, वंदना कुमारी, विनय मिश्रा, दिलीप पांडेय, गोपाल राय ने जीत हासिल की है। इनमें से एक व्यक्ति सरकार में और एक संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछली बार गोपाल राय मंत्री बने थे और दिलीप पांडेय को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

इस बार दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को अल्पसंख्यक समुदाय का पूरा वोट मिला है। पिछली बार इमरान हुसैन मंत्री बनाए गए थे। इस बार इमरान हुसैन और अब्दुल रहमान के नामों की चर्चा है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीविधान सभा चुनाव २०२०राघव चड्ढाअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

भारतDelhi MCD bypolls: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली MCD उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें लिस्ट

भारतAAP विधायक पर रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया भागा, सवालों के घेरे में पंजाब पुलिस

भारत2021 में रायबरेली पुलिस के साथ अभद्रता?, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित, विशेष एमपी-एमएलए अदालत का फैसला

भारतचंडीगढ़ में 'एक और शीश महल' को लेकर BJP क्यों कर रही है केजरीवाल पर हमला?

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई