लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results: रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत पार पर इन 19 सीटों पर हुई पीछे, जानिए पूरा हाल

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2020 10:07 IST

Delhi Election Results: आम आदमी पार्टी रुझानों में बहुमत लाती हुई दिख रही है। हालांकि, कई ऐसे सीट भी हैं जहां वह अभी पीछे चल रही है और ये उसके उम्मीद के उलट है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Election Results: तिमारपुर सीट पर आप के दिलीप पांडे पीछे चल रहे हैंमुंडका और शालीमार बाग सीट पर भी नहीं चल रही अभी आप की झाड़ू

Delhi Election Results: दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार आप पार्टी 53 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस ने भी रूझानों में खाता खोला है और एक सीट पर आगे चल रही है। आईए, हम आपको बताते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव के उन सीटों के बारे में जहां आप पार्टी पीछे चल रही है या उसके हारने के संकेत मिल रहे हैं।

बल्लीमारान- इस सीट से आप के इमरान हुसैन पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की लता सोढ़ी यहां से आगे हैं। कांग्रेस से हारून युसूफ यहां से मैदान में हैं।

त्रिनगर- यहां से बीजेपी के तिलकराम गुप्ता आगे चल रहे हैं। 

द्वारका- यहां से बीजेपी के प्रद्युम्न राजपूत आगे चल रहे हैं।नजफगढ़- यहां से बीजेपी के अजीत सिंह खड़कारी आगे हैं।

बवाना- यहां बीजेपी से रविंद्र कुमार आगे चल रहे हैं। साल 2015 में वेद प्रकाश ने बीजेपी के उम्मीदवार गुगन सिंह को पराजित किया था। इसके बाद 2017 में यहां उपचुनाव हुए थे और तब भी आप ने जीत हासिल की थी। इस बार बवाना विधानसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से जय भगवान उपकार को टिकट दिया गया है।

तिमारपुर- इस सीट से बीजेपी के सुरेंद्र पाल सिंह आगे चल रहे हैं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के पकंज पुष्‍कर ने चुनाव जीता था। इस बार हालांकि आप पार्टी ने दिलीप पांडे को दिकट दिया था। कांग्रेस ने अमर लता सांगवान को टिकट दिया है। 

दिल्ली कैंट- यहां से अभी बीजेपी के मनीष सिंह आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ आप प्रत्याशी विरेंद्र सिंह काडियान मैदान में हैं।

हरिनगर- यहां से बीजेपी तजिंदर पाल सिंह बग्गा आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ आप के राज कुमारी ढिल्लन मैदान में हैं।

जनकपुरी- यहां से बीजेपी के आशीष सूद आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से इस सीट से राजेश ऋषि मैदान में हैं।

शालीमार बाग- यहां से बीजेपी की रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं। रेखा गुप्ता यहां से 2015 में भी बीजेपी की ओर से खड़ी थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

घोंडा- यहां से विजय महावार आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी से श्रीदत्त शर्मा यहां से मैदान में हैं।

मुंडका- यहां से बीजेपी के आजाद सिंह आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 2015 में आप के सुखबीर सिंह दलाल ने जीत हासिल की थी। इस बार मुंडका विधानसभा सीट से धर्मपाल लाखड़ा को आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस से नरेश कुमार चुनावी मैदान में हैं।

इन सभी के अलावा इन सीटों पर भी आम आदमी पार्टी अभी पीछे चल रही है--

बृजवाहनकरावल नगररोहिणीकोंडलीविश्वास नगरकृष्णा नगरमोती नगर

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?