लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2020: पहली बार मतदाता बने केजरीवाल और प्रियंका गांधी के बेटे, जानिए किसने क्या कहा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 8, 2020 14:09 IST

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने लोधी एस्टेट में बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डाला। साथ ही केजरीवाल के बेटे पुल्कित केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र में अपने मत का इस्तेमाल किया।

Open in App

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटों ने पहली बार मतदान किया। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने लोधी एस्टेट में बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डाला। साथ ही केजरीवाल के बेटे पुल्कित केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र में अपने मत का इस्तेमाल किया।

मतदान करने के बाद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना एक अच्छा अहसास था। सभी को मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मुझे लगता है कि सभी को सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच होनी चाहिए और छात्रों के लिए सब्सिडी दी जानी चाहिए।"

केजरीवाल ने परिवार सहित मतदान किया। वोट डालने के बाद केजरीवाल ने कहा, ''उम्मीद है कि ‘आप' दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी, लोग हमारे काम के लिए वोट देंगे।'' दिल्ली सीएम केजरीवाल अपने माता-पिता, पत्नी सुनीता और बेटे पुलकित के साथ मतदान किया। केजरीवाल के बेटे ने इस चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका जिक्र उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके किया।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ''मैंने मेरे परिवार के साथ वोट दिया, जिसमें मेरा पहली बार का मतदाता बेटा भी शामिल है। सभी युवा मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह करें। आपकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करती है।''

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालप्रियंका गांधीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं