लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मुंबई के डॉक्टर से किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के बहाने ठगी, दो लोगों ने मिलकर उड़ाए 10 लाख रुपए , गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 28, 2021 14:55 IST

दिल्ली में इलाज के लिए मुंबई से आए एक डॉक्टर को दो लोगों ने 10 लाख रुपए का चूना लगाया और उन्हें धोखा दिया । पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया ।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर की जन्म से दोनों किडनी खराब हैमुंबई के डॉक्टर को दो लोगों ने मिलकर ठगादोनों ने की 10 लाख की ठगी

दिल्ली :  दिल्ली के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के बहाने मुंबई के एक डॉक्टर से दो लोगों ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये की ठगी की । पुलिस ने बुधवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने अब दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।दोनों आरोपियों की पहचान विपिन कुमार (21) और रोहित यादव (27) के रूप में हुई है । पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी एक गिरोह का हिस्सा थे और उन्होंने कम से कम पांच लोगों को धोखा दिया । जेसीपी आलोक कुमार ने कहा कि आरोपी 50 और लोगों के संपर्क में थे ।

पीड़ित राजीव चंद्रा, मुंबई के एक डॉक्टर है और बचपन से उनकी दोनों किडनी खराब थी । द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रा को एक नेफ्रोलॉजिस्ट ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी ।

पुलिस के मुताबिक, डॉ चंद्रा अखबार में एक विज्ञापन के जरिए करण नाम के एक शख्स के संपर्क में आया था । इसके बाद करण ने डॉक्टर को दिल्ली बुलाया और सर्जरी के लिए 6 लाख रुपये एडवांस मांगे । शुरुआत में डॉक्टर ने करण को 3.5 लाख रुपये दिए लेकिन उसने और पैसे मांगे । एक लाख रुपये की दूसरी किस्त मिलने के बाद करण ने डॉक्टर से कहा कि उनकी सर्जरी 17 सितंबर के लिए तय की गई है ।

आरोपी ने किडनी ट्रांसप्लांट से एक दिन पहले डॉक्टर चंद्रा से फिर से 5 लाख रुपये की मांग की । चंद्रा ने उसे इस उद्देश्य के लिए पैसे दिए । इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर को भर्ती की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अस्पताल जाने के लिए कहा लेकिन पीड़िता के साथ जाने से इनकार कर दिया ।

एक बार जब डॉक्टर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम से कोई अप्वाइंटमेंट नहीं है । बाद में उसने अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क किया । जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी का असली नाम विपिन कुमार है, जिसे कानपुर से गिरफ्तार किया गया था । पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल चलाता था और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए फर्जी किडनी विज्ञापन पोस्ट करता था । 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी