लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः नोट कर लें समय, दिवाली पर मेट्रो की टाइमिंग, बदला शेड्यूल, यहां जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 3, 2021 17:12 IST

डीएमआरसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ दिवाली के मौके पर चार नवंबर को अंतिम ट्रेन सेवा ग्रीन लाइन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देनियमित दिनों में अंतिम सेवाएं टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे शुरू होती हैं। सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी।जहां यात्रा समाप्त होती है और फिर ट्रेन वहां से रवाना होती है।

नई दिल्लीः दिवाली के मौके पर बृहस्पतिवार को ग्रीन लाइन को छोड़कर बाकी सभी दिल्लीमेट्रो गलियारे में टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन सेवा रात 10 बजे शुरू होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वैसे नियमित दिनों में अंतिम सेवाएं टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे शुरू होती हैं। डीएमआरसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ दिवाली के मौके पर चार नवंबर को अंतिम ट्रेन सेवा ग्रीन लाइन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी।’’ टर्मिनल मेट्रो स्टेशन वैसे स्टेशन होते हैं, जहां यात्रा समाप्त होती है और फिर ट्रेन वहां से रवाना होती है।

ग्रीन लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की पांचवीं लाइन है और यह इंद्रलोक/कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) स्टेशन तक सेवा देती है। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि दिवाली में दिन में बाकी दिनों की तरह ही मेट्रो ट्रेन सेवा नियमित समय से सभी लाइनों पर चलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन लाइन के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन सेवा संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ही रहेंगी। यहां प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य की वजह से पिछले कुछ महीनों से संशोधित समय-सारिणी लागू है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक स्टेशन के बीच सेवा देने वाली अंतिम ट्रेन रात नौ बजे रवाना होगी।

ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से कीर्तिनगर की अंतिम सेवा रात नौ बजकर 10 मिनट, इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह सेवा रात नौ बजकर 30 मिनट, कीर्तिनगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक अंतिम सेवा रात नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। 

टॅग्स :दिल्लीदिवालीमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी