लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार ने केंद्र से कहा- बोर्ड परीक्षाएं रद्द हो, राज्यों की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय आगे बढ़ाने पर कर रहा मंथन

By एसके गुप्ता | Updated: April 13, 2021 17:48 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करके ऑनलाइन परीक्षाओं समेत वैकल्पिक तरीके खोजने की अपील की।केजरीवाल ने सचेत किया कि परीक्षाएं आयोजित करने से संक्रमण व्यापक स्तर पर फैल सकता है।परीक्षा केंद्रों में संक्रमण के बड़ी संख्या में मामले सामने आ सकते हैं।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षाएं टलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करके ऑनलाइन परीक्षा कराने सहित वैकल्पिक तरीके खोजने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 13500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ऐसे समय में परीक्षाएं आयोजित करने से संक्रमण व्यापक स्तर पर फैल सकता है और परीक्षा केंद्रों में संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में सामने आ सकते हैं। राज्यों से उठ रही मांग के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में भी सीबीएसई की परीक्षाओं का शेड्यूल आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में छह लाख बच्चे सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की परीक्षा देंगे। करीब एक लाख अध्यापक इसमें (इन परीक्षाओं के आयोजन में) शामिल होंगे। इससे परीक्षा केंद्रों में संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में सामने आ सकते है, जिसके कारण व्यापक स्तर पर संक्रमण फैल सकता है।

बच्चों का जीवन और स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं केंद्र से सीबीएसई परीक्षाएं रद्द करने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ऑनलाइन परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अगली कक्षाओं में भेजने जैसे तरीकों को खोज सकता है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘कई देशों ने ऐसा किया है, भारत में भी कुछ राज्य ऐसा कर रहे हैं। कुछ वैकल्पिक तरीकों पर विचार किया जा सकता है। बच्चों को ऑनलाइन परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जा सकता है, लेकिन परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई से आरंभ होंगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करने की मांग तेजी से बढ़ रही है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियासीबीएसईबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह