लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ढकी कोहरे की घनी चादर से, कम दृश्यता के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 27, 2023 09:58 IST

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी के कारण यातायात बाधित हुआ है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बरकरार हैदिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी के कारण यातायात बाधित हुआ हैदेश के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली से आने और जाने वाली बहुत सी ट्रेनें देरी से चल रही हैं

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। दिल्ली में बुधवार को भी कोहरे की मोटी परत छाई रही। दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी के कारण यातायात बाधित हुआ है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान लगभग सात डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर के दौरान दिल्ली और उत्तर प्रदेश में और 27 दिसंबर को उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 'घने से बहुत घने' कोहरे की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 5:30 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर 0, पटियाला में 25, श्रीनगर में 25, बरेली में 25, लखनऊ में 25, प्रयागराज में 25, वाराणसी में 50, झांसी में 200, गंगानगर में 50, कोटा में 500, दिल्ली के सफदरजंग में 50 और पालम में 125 दृश्यता दर्ज की गई।

दिल्ली के धौलाकुआं, इंडिया गेट, बारापुला और दिल्ली-नोएडा सीमा क्षेत्र से सुबह के दृश्य घने कोहरे में घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं।राष्ट्रीय राजधानी में तापमान लगभग सात डिग्री तक गिर गया।

भारी कोहरे और कम दृश्यता के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली से आने और जाने वाली कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

आईएमडी ने कहा कि सुबह 6:45 बजे की सैटेलाइट इमेजरी के अनुसार पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की परत बनी हुई है। इन क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की परत देखी जा रही है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीRailwaysकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?