लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले में सुनवाई नौ जुलाई के लिए स्थगित की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली,22 जून दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सुनवाई मंगलवार को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस मामले की सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी। न्यायाधीश ने कहा कि अदालत केवल जरूरी मामलों की सुनवाई कर रही है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम को 21 अगस्त 2019 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 16 अक्टूबर 2019 को प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) ने भी पूर्व मंत्री को इस मामले से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। इनके छह दिन बाद 22 अक्टूबर को उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई द्वारा दाखिल मामले में चिदंबरम को जमानत दे दी थी, वहीं ईडी के मामले में चिदंबरम को चार दिसंबर 2019 को जमानत मिली थी।

गौरतलब है कि सीबीआई ने 15 मई 2017 को मामला दर्ज किया था जिसमें 2007 में आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशों से 305 करोड़ रुपये प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संबर्धन बोर्ड द्वारा दी गई मंजूरी में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए थे। इस अवधि में चिदंबरम वित्त मंत्री थे। इसके बाद ही ईडी ने भी इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने फरवरी 2018 में गिरफ्तार किया था और उसे मार्च 2018 में जमानत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी