लाइव न्यूज़ :

WHO is Gopal Rai: लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर, कौन हैं गोपाल राय?, पूर्वांचली चेहरा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2024 16:48 IST

Delhi CM swearing-in ceremony LIVE: 1992 में गोपाल राय ने लखनऊ विश्वविद्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन की छात्र शाखा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के साथ अपना करियर शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi CM swearing-in ceremony LIVE: अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई अभियानों का हिस्सा थे। Delhi CM swearing-in ceremony LIVE: मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता वाली नयी मंत्रिपरिषद में बरकरार रखा गया है।Delhi CM swearing-in ceremony LIVE: अन्ना हजारे और केजरीवाल के नेतृत्व में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन में शामिल थे।

Delhi CM swearing-in ceremony LIVE: आप नेता गोपाल राय ने सीएम आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। गोपाल राय आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली इकाई संयोजक हैं। ‘आप’ के पूर्वांचली चेहरा के रूप में जाने जाते हैं। राय आप के राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। रोजगार, विकास, श्रम, सामान्य प्रशासन और सिंचाई मंत्री थे। राय आप की दिल्ली राज्य इकाई के संयोजक और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। गोपाल राय के पास लखनऊ विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री है। वह लखनऊ में एक छात्र नेता के रूप में कॉलेज परिसरों में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई अभियानों का हिस्सा थे।

1992 में राय ने लखनऊ विश्वविद्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन की छात्र शाखा, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के साथ अपना करियर शुरू किया। 2015 के दिल्ली चुनाव में AAP के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नरेश गौड़ को 35,271 मतों से हराया।

इससे पहले, 2013 के दिल्ली चुनाव में राय उसी निर्वाचन क्षेत्र से 25,723 वोटों से हार गए थे। दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले का श्रेय गोपाल राय के मंत्रालय को दिया जाता है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर क्षेत्र से दो बार के विधायक गोपाल राय को मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता वाली नयी मंत्रिपरिषद में बरकरार रखा गया है। एक बार एक अभियान के दौरान राय की बांह में गोली लग गई थी और वे घायल हो गए थे और आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गए थे।

राय पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लंबे समय से सहयोगी हैं और आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। ‘आप’ के पूर्वांचली चेहरे राय पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से संबंध रखते हैं। वह 2011 में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और केजरीवाल के नेतृत्व में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन में शामिल थे।

बाद में राय केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगियों द्वारा गठित ‘आप’ में शामिल हो गए। राय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए 2013 में बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2017 में उन्हें ‘आप’ की दिल्ली इकाई का संयोजक नियुक्त किया गया, जिसके बाद से वह इस पद पर हैं।

राय ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में बाबरपुर सीट से जीत हासिल की और केजरीवाल सरकार में मंत्री बने। उन्हें 2015 में, पहली बार परिवहन और श्रम विभाग दिया गया। वर्ष 2020 में बनी निवर्तमान केजरीवाल सरकार में उन्हें पर्यावरण एवं वन, विकास और सामान्य प्रशासन विभाग सौंपा गया।

टॅग्स :Gopal Raiअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी