लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल ने दिया महिलाओं को तोहफा, DTC-क्लस्टर बसों में 29 अक्टूबर से फ्री यात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 12:34 IST

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर स्वतंत्रता दिवस और रक्षा  बंधन पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। देश में अमन-चैन कायम रखने और लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का हम सब संकल्प लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे3 जून को प्रेस वार्ता कर सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया था कि जल्द से जल्द मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा।आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में 33 प्रतिशत और डीटीसी में 30 प्रतिशत महिलाएं सफर करती हैं।

73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं 29 अक्टूबर से निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। 15 अगस्त के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम केजरीवाल ने यह ऐलान किया है।

तीन जून को प्रेस वार्ता करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि जल्द से जल्द दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसे लागू करने में  2 से 3 महीने का वक्त लगेगा।

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। 

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में 33 प्रतिशत और डीटीसी में 30 प्रतिशत महिलाएं सफर करती हैं। मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर करीब एक हजार करोड़ प्रतिवर्ष का खर्च आएगा जबकि करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च बसों को लेकर सरकार पर आएगा। 

वहीं, आज (15 अगस्त) सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर स्वतंत्रता दिवस और रक्षा  बंधन पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। देश में अमन-चैन कायम रखने और लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का हम सब संकल्प लेते हैं।

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी