लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav Parinam 2025: दिल्ली में झूठ का राज खत्म?, अमित शाह बोले-लोगों ने 'आप-दा' मुक्त बनाने का किया फैसला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 14:43 IST

Delhi Chunav Parinam 2025 LIVE: भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूँ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली को दुनिया की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं।भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को ‘आप-दा’ मुक्त करने का काम किया है।

Delhi Chunav Parinam 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने करिश्मा कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूँ।

चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।दिल्ली में झूठ का राज खत्म हो गया है, भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को दुनिया की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

चुनाव परिणामों पर अमित शाह ने कहा कि लोगों ने दिल्ली को 'आप-दा' मुक्त बनाने का फैसला किया; यह शहर में विकास व विश्वास के नए युग की शुरुआत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं।

शाह ने चुनाव परिणमों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को ‘आप-दा’ मुक्त करने का काम किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा।

यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।’’

भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित होने के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर भी कयासों का दौर आरंभ हो गया। इस दौड़ में नयी दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा एक प्रमुख दावेदार बनकर उभरे हैं। भाजपा ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को आगे रखा था।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा और इस बारे में फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही भाजपा मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो