लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav Parinam 2025: 1998 के बाद सत्ता में भाजपा की वापसी?, 45 सीट से आगे, आप के खाते में 25, जानें लाइव अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 11:35 IST

Delhi Chunav Parinam 2025 LIVE: दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Chunav Parinam 2025 LIVE: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।Delhi Chunav Parinam 2025 LIVE: आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। Delhi Chunav Parinam 2025 LIVE: 70 सीट के लिए 36 विधायक बहुमत के लिए होते हैं। 

Delhi Chunav Parinam 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को 19 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रारंभ हो गई। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। 70 सीट के लिए 36 विधायक बहुमत के लिए होते हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 45 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 25 विधानसभा सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने बताया कि मतगणना के लिए पर्यवेक्षकों और सहायकों, ‘माइक्रो-ऑब्जर्वर’ और प्रशिक्षित सहायक कर्मियों समेत पांच हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पारदर्शिता के लिए 2019 से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किन्हीं भी पांच मतदान केंद्रों पर वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पर्चियों का मिलान ईवीएम में दर्ज मतों से किया जाता है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को हुए मतदान में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। प्रत्येक केंद्र पर अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों समेत 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात कर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

नतीजों से पता चलेगा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का राजनीतिक दबदबा बरकरार रहता है या भाजपा 1998 के बाद पहली बार सत्ता में वापसी करने में कामयाब रहती है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ ने 2015 से दिल्ली की राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखा है, उस साल हुए विधानसभा चुनावों में 70 में से 67 सीट जीतकर भाजपा और कांग्रेस दोनों को हराया था।

इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 62 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी। दिल्ली की सत्ता पर 1998 से 2013 तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई और इस चुनावों में वह भी वापसी की कोशिश कर रही है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलने के बाद पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "अभी तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम नतीजों का इंतजार करेंगे।"

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyकांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनानरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?