लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav 2025 Updates: आख़िर किस पद के मोह में चुप बैठे हैं सीईसी राजीव कुमार?, अरविंद केजरीवाल बोले-देश पूछ रहा है देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है?, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2025 12:54 IST

Delhi Chunav 2025 Updates: दिल्ली को अमित शाह और बीजेपी की गुंडागर्दी से बचाने के लिए AAP कार्यकर्ता हर क़ुर्बानी देने को तैयार हैं, BJP के गुंडों से डरने वाले नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखुलेआम हिंसा हो रही है। लोगों के साथ मारपीट हो रही है, उन्हें धमकियाँ दी जा रही हैं।पुलिस के सामने लोगों को पीटा जाता है लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है।पत्रकारों पर हमला किया गया लेकिन पत्रकारों को ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्लीः चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर बड़ा हमला किया है। आख़िर किस पद के मोह में चुप बैठे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त। अब जनता को करना है तय जनसुविधा वाली सरकार चाहिए या गुंडागर्दी वाली पार्टी। कौन है वह सबसे बड़ा गुंडा, जिसे देश के कानून का डर नहीं? दिल्ली पुलिस को कौन लाचार बना रहा है? सीईसी राजीव कुमार से अनुरोध है कि वह सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी पाने के लिए लोकतंत्र और देश के भविष्य को खतरे में नहीं डालें हैं। 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडागर्दी करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का सोमवार को आरोप लगाया तथा दावा किया कि दिल्ली पुलिस डरी हुई है और स्थिति से निपटने में असहाय है। केजरीवाल ने दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार पर भी निशाना साधा और उन पर निजी लाभ के लिए लोकतंत्र से समझौता करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने पूछा, ‘‘सबसे बड़ा गुंडा कौन है जो इस देश के कानून से नहीं डरता? वह गुंडा कौन है जो पत्रकारों को गिरफ्तार कर रहा है और ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों पर खुलेआम हमले कर रहा है? वह गुंडा कौन है जिससे दिल्ली पुलिस आदेश ले रही है और डरी हुई एवं असहाय महसूस कर रही है।’’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘आप’ और भाजपा के शासन की तुलना करते हुए कहा, ‘‘एक तरफ एक पार्टी आम आदमी के 25,000 रुपये प्रति माह बचा रही है और दूसरी तरफ एक पार्टी गुंडागर्दी में लिप्त है।’’ सीईसी राजीव कुमार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी पाने के लिए लोकतंत्र को खतरे में नहीं डालें।

देश के भविष्य को दांव पर नहीं लगाएं।’’ दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होने हैं। भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ के शासन को खत्म करने और कांग्रेस वापसी करने की कोशिश कर रही है। चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025AAP's Uttar Pradeshअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिसआतिशी मार्लेनादिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Atishi MarlenaDelhi Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?