लाइव न्यूज़ :

CM अरविंद केजरीवाल जेल जाने से बचने के लिए पहुंचे दिल्ली कोर्ट, कर दी ये बड़ी मांग

By आकाश चौरसिया | Updated: May 30, 2024 13:17 IST

दिल्ली शराब घोटाला केस में सीएम अरविंद केजरीवाल ने 2 जमानत याचिका दायर की है। इस मामले पर राउज एवेन्यू कोर्ट में आज यानी गुरुवार को 2 बजे इस पर सुनवाई करेगा।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए एक्साइज पॉलिसी मामले में 2 जून को जेल जाने से बचने के लिए पहुंचे हैं। दिल्ली शराब घोटाला केस में सीएम केजरीवाल ने जमानत याचिका दायर की है। इस मामले पर राउज एवेन्यू कोर्ट में आज यानी गुरुवार को 2 बजे इस पर सुनवाई करेगा। आबकारी नीति घोटाला केस में गिरफ्तार होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पहली बार नियमित जमानत की अर्जी लगाई है। अभी वह अंतरिम जमानत पर 1 जून तक जेल से बाहर हैं।

हालांकि, इससे पहले इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा था। इसके बाद ही उन्होंने 2 जून को जेल में जाने से पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट जाने का फैसला लिया। सामने आई खबर की मानें तो अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 अलग-अलग जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं।

पहली जमानत याचिका दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित ईडी के मामले में नियमित जमानत की है। सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से दूसरी जमानत याचिका अंतरिम जमानत की है, जिसमें मेडिकल आधार पर 7 दिन (1 सप्ताह) की अंतरिम जमानत की मांग की है। दोनों जमानत याचिकाओं पर आज दोपहर 2 बजे विशेष सीबीआई जज कावेरी बावेजा की कोर्ट मे सुनवाई होगी।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल को एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा था। शीर्ष अदालत ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग खारिज कर दी थी। अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका को तुरंत सूचीबद्ध करने की गुहार लगाई थी। मगर सुप्रीम कोर्ट ने मांग खारिज कर दी थी और निचली अदालत का दरवाजा खटखटाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के संयोजक को 2 जून को सरेंडर करना होगा।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी