लाइव न्यूज़ :

नई संसद के निर्माण के लिए उखाड़े गए पेड़ों की जगह पर नहीं होगा दूसरे पेड़ों का वृक्षारोपण, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी

By विशाल कुमार | Updated: November 11, 2021 08:17 IST

दिल्ली सरकार के 16 सितंबर, 2020 के आदेश के अनुसार, 404 पेड़ लगाए जाने थे और 4,040 पौधे सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में मौजूदा संसद के पास और इंडिया गेट क्षेत्र के करीब लगाए जाने थे.

Open in App
ठळक मुद्देनई संसद के निर्माण के लिए 404 पेड़ों को उखाड़ा गया था.उनकी जगह सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में 4,040 प्रतिपूरक पेड़ों का वृक्षारोपण किया जाना था.

नई दिल्ली: दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में नई संसद के निर्माण के लिए जिन 404 पेड़ों को उखाड़ने के लिए 4,040 प्रतिपूरक पेड़ों का वृक्षारोपण किया जाना था, वह अब सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में नहीं होगा.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, यही नहीं दिल्ली सरकार ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को 4,040 पौधे लगाने के लिए मूल अनुमति से प्रभावी रूप से एक साल बढ़ा दिया है.

जबकि, दिल्ली सरकार के 16 सितंबर, 2020 के आदेश के अनुसार, 404 पेड़ लगाए जाने थे और 4,040 पौधे सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में मौजूदा संसद के पास और इंडिया गेट क्षेत्र के करीब लगाए जाने थे.

दिल्ली सरकार के 9 नवंबर, 2021 के आदेश के अनुसार, उखाड़े गए 404 पेड़ों में से 274 पेड़ों और 4040 प्रतिपूर्ति पेड़ों को 22 किमी दूर एनटीपीसी इको-पार्क में लगाने की मंजूरी दे दी गई है.

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे